अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      बिहार शरीफः कोचिंग संस्थान पर हमला, रोड़ेबाजी, गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली

      बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित मछली मार्केट में बदमाशों ने एक कोचिंग संस्थान में जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगने की भी सूचना है।

      घटना के बाद भीड़-भाड़ इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वही सभी बदमाश घटना का अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहा।

      इधर स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है।

      बताया जाता है कि कोचिंग संस्थान में एडमिशन को लेकर एक दिन पूर्व विवाद हुआ था। जिसके बाद दर्जनों बदमाशों ने अचानक कोचिंग संस्थान पर हमला कर दिया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!