अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      ठिठुरती ठंढ में गरीबों के झोपड़ी पर चलाया बुल्डोजर, लोगों ने अफसरों पर बरसाए रोड़े

      बिहार शरीफ (तालीब)। इस्लामपुर बाजार के पटना रोड में बस स्टैंड को हटाकर सड़क बनायी जा रही है।

      nalanda darpan news islampur 3आज बुधवार को मुहाने नदी के किनारे बनी झोपड़ियों को बुलडोजर से हटा दिया। इससे नाराज लोगों ने अधिकारियों पर रोड़े बरसा दिये। भगदड़ मच गयी। हालांकि, घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है।

      बुधवार को सीओ नलीन पुष्कर राज, कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार, सिंचाई विभाग के जेई कमलेश कुमार, सीताराम सिंह व पुलिस की मौजूदगी में झोपड़ियों को तोड़ा जा रहा था।

      तभी प्रभावित लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। रोड़ेबाजी कर बुलडोजर मशीन का शीशा तोड़ दिया। अधिकारियों को वहां से हटना पड़ा। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन समझाने का प्रयास करने लगे।

      जेई सीताराम सिंह ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। तभी रोड़ेबाजी की गयी। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया और लोगों की भीड़ लग गयी।nalanda darpan news islampur 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!