साथी कैप्टन सुनील के निधन पर चंडी जिप सदस्या अनीता ने दी श्रद्धाजंलि

0
443

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा के सिलाव उतरी से जिप सदस्य रहे सुनील कुमार उर्फ कैप्टन सुनील के असमायिक निधन पर जिले के जिप सदस्यों में शोक की लहर देखी जा रही है।

chandi jip 2सिलाव प्रखंड के उतरी क्षेत्र से जिप सदस्य कैप्टन सुनील कुछ दिनों से बीमार थे। शुक्रवार अहले सुबह उन्होंने पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिप सदस्यों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

कैप्टन सुनील के निधन पर चंडी पश्चिमी से जिप सदस्या अनीता सिन्हा ने शोक प्रकट करते हुए उनके निधन को जनता के लिए क्षति बताया।chandi jip 3

उन्होने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से हिम्मत की कामना करते हुए कहा कि कैप्टन सुनील जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। सुख दुख में जनता के साथ खड़े रहते थे।

चंडी के तुलसीगढ़ के पूर्व मुखिया चंद्रभूषण प्रसाद ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि कैप्टन सुनील बहुत ही मिलनसार जनप्रतिनिधि थे।