Home नालंदा राजगीर राजकीय मलमास मेला 2023 के समापन सह सम्मान कार्यक्रम में शामिल...

राजगीर राजकीय मलमास मेला 2023 के समापन सह सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा…

“इस बार बहुत ही भव्य और बेहतर ढंग से पुरूषोतम मास मेला का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। सरकार की तरफ से हर बुनियादी सुविधायें श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी थी। यहाँ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बहुत ही अच्छा काम किया है। सभी लोगों ने राजगीर मलमास मेला 2023 को सफल एवं भव्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उन सबको बधाई देता हूँ ….श्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार।

राजगीर (नालंदा दर्पण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को राजगीर मलमास मेला 2023 के विधिवत समापन सह सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। राजगीर ब्रह्मकुंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजगीर मलमास मेला के भव्य एवं सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, जीविका दीदियों, राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति से जुड़े लोगों एवं अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

Chief Minister participated in the closing ceremony of Rajgir State Malmas Fair 2023 4राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मुख्यमंत्री को मधुबनी पेंटिंग, जबकि पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को मलमास मेले का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राजगीर मलमास मेला 2023 में आए श्रद्धालुओं के फीडबैक एवं मेला की महता पर आधारित वृतचित्र एवं स्मारिका का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम के दौरान राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा राजगीर मलमास मेला 2023 के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हर प्रकार की सुविधाओं की सराहना की गयी।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि राजगीर मलमास मेला 2023 के दौरान 3 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने मेला का भ्रमण किया। 1 करोड़ 92 लाख श्रद्धालुओं ने सप्त धारा ब्रह्मकुंड में स्नान किया। राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा मुख्यमंत्री के लिए प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया।

कार्यक्रम में राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत संबोधन किया गया। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सासंद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक डॉ. जीतेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद रीना देवी, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील, पूर्व विधायक राजीव रंजन, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधान पार्षद हीरा प्रसाद बिंद, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी, आईजी पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति से जुड़े अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version