अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      बस की चपेट से बालक की मौत, मुआवजा को लेकर सड़क जाम

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना के खुदागंज वाजार निवासी जितेंद्र चौधरी का 6 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार घर से बाजार निकला था। इसी दैरान बस की चपेट में आकर वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

      ISLAMPUR NEWS 1इस घटना पर आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग और बस को जप्त करने को लेकर बाजार में सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण वाहनों की आवागमन वाधित रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। हालांकि प्रशासन की हस्ताक्षेप से जाम हटी। तब जाकर आवागमन शुरु हुआ।

      इधर थानाध्यक्ष अनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को जप्त कर लिया गया है, जिसका चालक फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!