अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      सीएम ने राजगीर में विस्तारित वेणुवन-घोड़ा कटोरा पार्क का किया उद्घाटन

      राजगीर प्राकृतिक रूप से सुंदर जगह है। इस वजह से नेचर सफारी का निर्माण शुरू किया गया। यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। नई पीढ़ी को पर्यावरण को लेकर काफी प्रेरणा मिलेगी.... सीएम नीतीश कुमार

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर में विस्तारित वेणुवन और घोड़ा कटोरा झील के पास बने नए पार्क का उद्घाटन किया। 27 करोड़ की लागत से 21 एकड़ भूमि पर निर्माण कराया गया है।

      NALANDA DARPAN RAJGIR CM NITISH NEWS 3घोड़ा कटोरा में भी चार करोड़ की लागत से चार एकड़ जमीन में पार्क का निर्माण कार्य कराया गया है। पर्यटन विभाग की मानें तो बिहार का यह पहला बेहतरीन पार्क देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए यह आकर्षण का केंद्र साबित होगा।

      बता दें कि घोड़ा कटोरा में चिल्ड्रन पार्क, नागालैंड की तर्ज पर होटल रेस्तरां, ओपिनियन थियेटर, कन्वेंशन हॉल फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही पर्यटको के लिये व्ययाम के लिए एक्सरसाइज मशीन भी लगाई गई है, जो व्यायाम के साथ- साथ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

      वहीं, वेणुवन करीब पांच एकड़ का था, लेकिन अब यह 21 एकड़ का हो गया है, आसपास के खाली पड़े एरिया को भी इसमें मिलाकर वेणुवन का विस्तार किया गया है। गया से राजगीर आने पर भगवान बुद्ध इसी स्थल पर निवास करते थे।

      NALANDA DARPAN RAJGIR CM NITISH NEWS 1इसी के उद्देश्य से इस पार्क को और विकसित किया गया है, जिसमें एक साथ करीब 1000 पर्यटक घूम सकते हैं। इस पार्क को 27 करोड़ की लागत से 21 एकड़ भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है, जो बिहार का पहला सबसे बेहतरीन पार्क साबित होगा। यहां एक बड़ा मेडिटेशन सेंटर का भी निर्माण कार्य किया गया है, जहां बड़ी संख्या में बौद्धधर्मावलंबी एक साथ बैठ सकेंगे।

      उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर का विकास किया जा रहा है। जब साल 2009 में अपने प्रवास यात्रा के दौरान यहां आए,  तभी उन्होंने घोड़ा कटोरा समेत अन्य जगहों को विकसित करने का निर्देश दिया था।

      इसके बाद राजगीर में घोड़ा कटोरा झील का निर्माण किया गया। साथ ही जू सफारी और नेचर सफारी का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसके अलावा भगवान बुद्ध के प्रिय स्थली वेणुवन में विहार पार्क का निर्माण किया गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!