Home नालंदा सीएम के गृह जिले में तेजी से फैल रहा कोरोना, राजगीर एसडीओ...

सीएम के गृह जिले में तेजी से फैल रहा कोरोना, राजगीर एसडीओ समेत 114 नए मरीज, आकड़ा 2900 पहुंचा  

0

नालंदा दर्पण डेस्क। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में कोरोना संक्रमण का तेजी से फैलाव जारी है। यहां  राजगीरएसडीओ समेत 114 नए मरीज मिले है। जिसमें कई पुलिसवाले और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2900 से ज्यादा हो गई है।

राजगीर में कोरोना के 29 नए मरीज मिले हैं। जिसमें राजगीर एसडीओ के अलावा उनका एक परिजन और एक स्टाफ शामिल है। इसके अलावा 13 अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र से 13 लोग पॉजिटिव हुए हैं।

expert media news network 1पिछले तीन दिनों में राजगीर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र में कुल 39 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राजगीर में संक्रमितों की संख्या 117 पहुंच गई है।

इसलामपुर मे 154 जांच में चार पॉजेटीव पाए गए हैं। जिनमें एक महिला व तीन पुरुष शामिल है।

चंडी प्रखंड में कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं। जिसमें महकार बिगहा के 7, माधोपुर के 1, श्रीरामपुर खरजमा के 1 और थरथरी के रघुनाथपुर के 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

महकार बिगहा गांव में संक्रमितों की संख्या 26 हो गयी है। महकार बिगहा गांव में पॉजिटिव मरीज के घर को ही सील किया गया है।

हरनौत में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में 5 महिला और 5 पुरुष हैं। जिसमें आठ मरीज एक ही परिवार के हैं। खरुआरा गांव की दो महिला पॉजिटिव मिली थी। उन्हीं के परिवार के सभी आठ सदस्य भी पॉजिटिव पाये गये। दो अन्य में रेल कोच वर्कशॉप का एक कर्मी व दूसरी वर्कशॉप के दूसरे कर्मी की 65 वर्षीया मां हैं।

अस्थावां प्रखंड में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां 14 नए मरीज मिले हैं। जिसमें हरगावां एनएचआई से 9, सारे थाना परिसर से 3, तरवनी से 1 और महमदपुर गांव से 1 लोग पॉजिटिव मिले है।

अस्थावां थाना परिसर में 10, पीएनबी नेपुरा, सारे थाना में पांच, मालती, बलवापुर, महमदपुर, ओंदा, नेरुत गांव के कई लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद अस्थावां बाजार, महमदपुर, नेपुरा, मालती, ओंदा, नेरुत, हरगावां गांव को सील कर दिया गया है।

नूरसराय में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। जिसमें झामा गांव के दो, नोनिया बिगहा की एक और नूरसराय के एक लोग पॉजिटिव पाये गये। नूरसराय प्रखंड क्षेत्र में संकमितों की संख्या 44 हो गयी है। मेयार गांव को कंटेंनमेंट जोन बनाते हुए सील किया गया है।

इसके अलावा थरथरी में चार की कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें तीन महिला और एक पुरूष शामिल हैं। वहीं नगरनौसा में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

परबलपुल बाजार में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। बिंद में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी पॉजिटिव मरीज को दवा के कीट के साथ होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गयी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version