Home नालंदा देखिए सुशासन का भ्रष्टाचार, पानी चढ़ाते ही कैसे धाराशाही हुआ 18 लाख...

देखिए सुशासन का भ्रष्टाचार, पानी चढ़ाते ही कैसे धाराशाही हुआ 18 लाख की जलमीनार

0

नालंदा दर्पण डेस्क। पूरे नालंदा जिले में सीएम नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना में आकंठ भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसमें जल नल योजना का तो यहाँ कोई सानी नहीं है।  निकम्मे अफसरों की मिलिभगत से यह योजना पूरी तरह से बेईमानी साबित है।

खबर है कि सिलाव प्रखंड के पाकी गाँव में पहली बार पानी चढ़ाते हीं टंकी का ढांचा ध्वस्त हो गया। यह जल मीनार सीएम सात निश्चय योजना के अंतर्गत बनाई गई थी, जो 24 घंटे के अंदर जमींदोज हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार यह पानी टंकी काफी दिनों से निर्माण कराया जा रहा था। मगर यहां के टावर में एक भी नट बोल्ट का इस्तेमाल नहीं किया गया था। सिर्फ इलेक्ट्रिक वेल्डिंग कर टावर तैयार कर दिया गया था।

बीते शाम इसके ऊपर तो पानी का टंकी रखा गया और सुबह में जैसे ही इस में पानी भरना शुरू किया तो अचानक टावर टूट कर गिर गया। जिससे आस-पास के लोग दहशत में आ गए।

पंचायत मुखिया कांति देवी के अनुसार द्वारा राशि की भुगतान कर दिया गया है। वार्ड संख्या 11 में 18 लाख की लागत से नल-जल योजना काम कराया जा रहा था। मगर काम में अनियमितता बरती गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

मुखिया ने सीधे-सीधे वार्ड सदस्य वार्ड सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं सिलाव बीडीओ अंजनी कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

हालांकि ऐसे भ्रष्टाचार में मुखिया और बीडीओ दोनों अपनी जबावदेही से नहीं बच सकते।

error: Content is protected !!
Exit mobile version