अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      हेमलेट नहीं पहनिए, आपकी स्वागत में यूं गुलाब लेकर खड़ी है पुलिस-प्रशासन!

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। राष्टीय सडक सुरक्षा माह जागरुकता अभियान को सफल बनाने के लिए सहायक समार्हता सह बीडीओ सुमीत कुमार ने सड़क पर बाइक से चलने वालों का जायजा लिया।

      NALANDA ISLAMPUR ADMIN POLICE NEWS 1इस दौरान वे सडक पर बिना हेमलेट के बाइक चलाने वालो को रोका और गुलाब के फूल देकर स्वागत करते हुए यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दिया और उसका पालन कर बिना हेमलेट का बाइक नहीं चलाने की शपथ दिलाई।

      इस अभियान में बीडीओ चंदन कुमार, थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन भी पुलिस बल शामिल थे।

      वहीं दूसरी ओर इसलामपुर प्रखंड कार्यालय से राष्टीय सड़क सुरक्षा माह जागकरुता अभियान को सफल बनाने के लिए रैली निकाली गयी। जिसे हरी झंडी दिखाकर सहायक समार्हता सह बीडीओ सुमीत कुमार एंव बीडीओ चंदन कुमार ने विदा किया।

      NALANDA ISLAMPUR ADMIN POLICE NEWS 3इस दौरान प्रखंड कार्यालय के परिसर में स्कुली छात्राओं ने रंगोली बनाई। जिसे कॉपी कलम देकर समानित किया गया।

      इस उपरांत सहायक समार्हता सह वीडीओ सुमीत कुमार ने कहा कि सड़क पर छोटी बडी वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात नियमों का पालन करना होगा। ताकि जीवन सुरक्षित हो सके।

      उन्होंने कहा कि बाइक चालक हेमलेट का और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का जरुर प्रयोग करें। बिना लाइसेंस का और नाबालिग को वाहन चलाना वर्जित है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें। नियमो का उलंघन करने वालों पर कारवाई की जाएगी।

      इस मौके पर सीडीपीओ नीलम सिंहा आदि लोग मौजुद थे।

      NALANDA ISLAMPUR ADMIN POLICE NEWS 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!