अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      क्वंराटाइन सेंटर निरीक्षण के दौरान ‘बाबूओं’ ने यूं की भोजन के स्वाद की पुष्टि

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर स्थानीय बाजार अवस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावे क्वंराटाइन सेंटर बनाया गया है। जिसमें संदेह के अधार पर कुछ लोगों को रखा गया है।

      ISLAMPUR QUARANTINE CENTER MEEL 2आज अधिकारियों ने उन केंद्र पर जाकर लोगों के लिए बनाए जाने वाली भोजन का खुद स्वाद लिया। हालांकि भोजन के दौरान जरुरी सोशल डिस्टेंस का अभाव दिखा। एक ही टेबल पर 3-4 लोग भोजन करते नजर आए।

      इस दौरान बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने बताया कि क्वराटाइन सेंटर पर 60 लोग है। जिन लोगों के लिए रसोइया द्वारा बनाया गया भोजन को खाकर स्वाद लिया गया है।

      उन्होंने बताया कि क्वंराटाइन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए दाल भात सब्जी बनाई गई थी। वह भोजन गुणवतापुर्ण लगा। इसके अलावे क्वांरटाइन लोगों को रहने के लिए व मुलभुत सुविधा के साथ साथ मास्क सेनटाइजर वरतन साबून तेल आदि सामाग्री का मुहैया करवाया गया है। ताकि लोगो को परेशानी का सामना नही करना पड़े।

      इस मौके पर सीओ नलीन विनोद पुष्पराज, कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार, पंचायत राज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पाल, राजस्वकर्मी मुकेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहु, विजय कुमार आदि लोग मौजुद थे।

      ISLAMPUR QUARANTINE CENTER MEEL 3 ISLAMPUR QUARANTINE CENTER MEEL 4 ISLAMPUR QUARANTINE CENTER MEEL 5

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!