अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      कर्मचारी संघ ने कार्यपालक पदाधिकारी एवं डीसीएलआर को दी यूं विदाई

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय संस्कार सेवा सदन सभागार में नगर परिषद कर्मचारी संघ द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

      इस समारोह में राजगीर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं राजगीर के डीसीएलआर मोहम्मद इफ्तेकार अहमद के कार्यों की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

      इस विदाई समारो में नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुक्ति शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव अजय कुमार उर्फ कारू यादव, कोषाध्यक्ष रामा शंकर कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार के आलावे विनोद कुमार, गणपत यादव ,ममता कुमारी, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, रंजू यादव, पंकज कुमार, शंकर चौधरी,  सचिन, बिनय, दिनेश, राजाराम प्रसाद, रवि शंकर, अजीत कुमार, अंजनी कुमारी, सोनी देवी, अरुण यादव, आनंदी कुमार, धीरज कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!