अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      कार्यपालक पदाधिकारी ने किया चंडी नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन 

      चंडी (नालंदा दर्पण)। आखिरकार चंडी को बहुप्रतीक्षित नगर पंचायत का सपना साकार होता दिख रहा है। नवनिर्मित चंडी नगर पंचायत को अपना कार्यालय काम करने लगा है।

      Executive Officer inaugurated Chandi Nagar Panchayat office 2आज गुरुवार को  प्रखंड मुख्यालय  में नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन  नगर परिषद हिलसा के कार्यपालक पदाधिकारी  संदीप कुमार  ने फीता काट कर किया।

      उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय के उद्घाटन के बाद चंडी में विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी। वैसे भी कोरोना काल में नगर परिषद हिलसा के द्वारा चंडी में सेनिटाइजिंग और नालियों की सफाई की जा रही थी।

      फिलहाल, नगर पंचायत कार्यालय को नवनिर्मित बीआरसी भवन में शिफ्ट किया गया है।पहले से बने बीआरसी भवन का फिलहाल कोई उपयोग नहीं हो रहा था।

      लाख प्रयास के बाद मध्य विधालय के प्रांगण में बने बीआरसी को नये भवन में स्थानांतरित नहीं किया जा सका। यहां अब नगर पंचायत कार्यालय काम करेगा।

      इस मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय आधुनिक संसाधनों से लैस हो गया है। जिससे यहां से कार्य संपादन में सुविधा होगी।

      इस उद्घाटन मौके पर चंडी मुखिया प्रतिनिधि अवधेश कुमार, तुलसीगढ़ पंचायत के मुखिया मणिकांत मनीष, सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार, जाने माने समाजसेवी निशिकांत शर्मा समेत कई लोग उपस्थित हुए।

      बता दें कि चंडी के चंडी, भगवानपुर और हसनी पंचायत के कुछ गांवों को नगर पंचायत में रखा गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!