गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

खुले में शौच करने गई युवती की नदी में डूबने से मौत, शव बरामद

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत प्रयागपुर वैरोटी गांव में शौच गई एक किशोरी की जान पानी की तेज धार में बह जाने के कारण चली गई। मृतका गांव निवासी लगन मांझी की 10 वर्षीया पुत्री जावो कुमारी है।

परिजन ने बताया कि किशोरी शौच के बाद पानी छूने गई थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरी, नदी किनारे कपड़ा धो रही किशोरी की माँ जब तक वहां पहुंचती किशोरी नदी के तेज धार में बह गई और लापता हो गई। खोजने के प्रयास में किशोरी की माँ भी डूबने लगी। जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया। करीब 1 घण्टे बाद नदी में किशोरी की लाश उपलाई। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला।

शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। डूबने से मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। आपदा के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »