अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      गुटखा,गांजा,शराब प्रेमी ऐसे पुलिसकर्मी खुद उड़ा रहे प्रतिबंध-लॉकडाउन की यूं धज्जियां

      बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण टीम)। बिहार में तम्बाकू जनित गुटखा पर पूर्ण प्रतिबंध है। लॉकडाउन में खैनी की गुमटी दुकानें नहीं खुलनी है। लेकिन जिन लोगों पर उसे रोकने की जिम्मेवारी है। वे ही इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं।

      यह ताजा तस्वीरें नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ नगर के रांची रोड अवस्थित गौरक्षणी गली की है। गुटखा, खैनी, गांजा जैसे नशीले पदार्थों के लिए यह दुकान पुलिसकर्मियों के लिए काफी फेमस है।police nalanda lockdown tambaku gutkha crime 3

      यहां दो थाना की पुलिसकर्मी गुटखा आदि प्रायः खरीदते देखे जा सकते हैं। कहिए तो लहेरी और बिहार थाना के कर्मी के आलावे यातायात पुलिस के संरक्षण में ही लॉकडाउन के दौरान भी खुली हुई है।

      इस दुकान पर वरीय पुलिसकर्मियों की भी नजर पड़ती है, लेकिन कोई कुछ नहीं करता, क्योंकि गाहे-बेगाहे मुंह का जायका उनका भी बिगड़ता है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि एक पुलिसकर्मी किस तरह गुटखा खरीद रहा है।

      यदि कार्य एक आम आदमी करता तो इस ल़ॉकडाउन में उसकी धुलाई कर दी जाती। उसपर मुकदमा दर्ज कर दी जाती। उसका मनमाना भयादोहन तो पुलिस अवश्य कर लेती।

      नालंदा पुलिस में गुटखा, खैनी, गांजा, शाराब के सेवन करने वाले बहुतायात संख्या में हैं। वे जहां देखो वहां पिचकते चलते हैं।  इस ओर देखने वाला यहां कोई नहीं है?  

      police nalanda lockdown tambaku gutkha crime 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!