अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      दो बोलोरो वाहन की सीधी भिड़ंत में आधा दर्जन जख्मी, 4 की हालत गंभीर

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव मोड़ के पास दो बोलोरो गाड़ी की टक्कर में उन पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

      परिजनों के अनुसार खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव से बरात नौबतपुर गांव गया था और शादी सम्पन्न होने के बाद बोलोरो पर सवार होकर बरात के लोग वापस गांव आ रहे थे कि रास्ते में पचरुखिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बोलोरो गाड़ी ने टक्कर मार दिया। जिसमें बोलोरो पर दुल्हा के पिता अर्जुन यादव, सुरेंद्र पांडेय लालु  समेत आधा दर्जन घायल हो गये।

      इस हादसे में जख्मी लोगों को इसलामपुर निजी चिकित्सा केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से चार लोगों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया है। जिसमें दुल्हा के पिता भी शामिल है।

      वहीं खुदागंज पुलिस ने बताया कि दोनों गाड़ी को वरामद कर लिया गया है। दोनों गाडी पर सवार लोग घायल हुए हैं। लेकिन इस गाड़ी पर सवार घायलों के बारे में पता चल रहा है। परंतु उस गाडी़ पर सवार घायलों के बारे में पता नहीं चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के वाद चालक फरार हो गया है।

       

       

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!