अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      नगरनौसाः भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूं धूमधाम से मनाया पार्टी स्थापना दिवस

      नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में भाजपा का झंडा रोहण किया।

      नगरनौसा भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में मंडल के सभी बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

      साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में मंडल कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन भी सुना।

      मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने नेतृत्व में पार्टी के। स्थापना दिवस के मौके पर प्रभातफेरी भी निकाला गया।

      मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि  BJP एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है। परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं और कई ने तो बलिदान भी दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याण  योजना का सत प्रतिशत लाभ समाज की आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

      मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने बैठक में पार्टी के इतिहास बारे विस्तार से चर्चा किया। मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

      मौके पर प्रखंड महामंत्री अमरजीत सिंह, प्रणवदेव आनंद, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार,आईटी प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार, धीरेंद्र कुमार, रामपुर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार, कैला पंचायत अध्यक्ष चितरंजन कुमार, नगरनौसा शक्ति केंद्र प्रभारी नागेंद्र कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार, अभय नंदन पांडेय, अयोध्या राम, कमलेश मांझी, मंटू कुमार, मनीष कुमार, विकास अग्रवाल, भूषण कुमार, रौशन कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

      1051 कलश के साथ निकाली गई भगवान सूर्य कलश शोभा यात्रा

      करोड़ों की संपत्ति का मालिक बना कन्हैया निकला नकली वारिस, 41 साल बाद आया फैसला

      इसलामपुर प्रखंड परिसर भवन में यूं लाइन में खड़े होकर नालंदा सासंद ने डाले वोट

      नगरनौसाः शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ MLC चुनाव मतदान, हरनौत MLA ने भी डाले वोट

      करायपरसुराय थाना पुलिस ने एक करोड़ के अंग्रेजी शराब लदे कंटेनर को पकड़ा

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!