अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      अपने घरों के बजाय पार्टी कार्यालय में यूं बैठक कर होली मनाएंगे कांग्रेसी

      जब से भारत आजाद हुआ है, तब से आज तक इस तरह की महंगाई ,जो  अभी वर्तमान में है, कभी नहीं हुई थी। जबकि पूरा देश कोरोना संकट  में गरीब से लेकर मध्यम वर्गीय परिवार रोजी रोजगार के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। ऐसे में इस तरह की कमर तोड़ महंगाई, कहीं न कहीं देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है....

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला कांग्रेस की बैठक राजेंद्र आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए पार्टी कार्यालय में आपस में मिल बैठकर होली मिलन समारोह मनायी जाएगी।

      राजेंद्र आश्रम में हुई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने की।

      इस बैठक में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किसानों की की जा रही उपेक्षा एवं बढ़ती हुई महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।

      बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि आज महंगाई का आलम यह है कि  अगर आप राशन सामग्री खरीदने जा रहे हैं, जो राशन की सामग्री  पहले ₹500 में झोला भर कर लाते थे, आज वह झोला  के नीचे वाले पेंदी में ही रह जा रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ-साथ गैस की मूल्य में वृद्धि भी आसमान छू रही है।

      उन्होंने कहा कि लगातार तीन महीने से अधिक समय से भारतीय किसान अपनी तीन मांगों को लेकर दिल्ली की सीमा पर अड़े हुए हैं एवं पूरे देश में किसान आंदोलन चल रहा है। सरकार को उनसे बात करने की फुर्सत नहीं है। सरकार अपने सदन चलाने में और अपने मंत्रियों और सांसदों का सुविधा बढ़ाने में व्यस्त है।

      उन्होंने कहा कि समय आ चुका है ,जब केंद्र सरकार को यह सोचना चाहिए कि हमारे गरीब मजदूर किसान व्यापारी वर्ग  कैसे जिएंगे। होली का त्यौहार सामने हैं ,होली के त्यौहार में पुआ पूरी पकवान बनता है और वह जिस तेल से बनता है ,उस तेल की कीमत आसमान छू रही है। गरीब मजदूर किसान और मध्यमवर्गीय व्यवसाय सन 2021 का होली कैसे मनाएंगे, यह उनके लिए चिंतनीय है।

      बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 25 मार्च को बिहार शरीफ के जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम से अस्पताल चौराहा तक किसानों के आंदोलन के समर्थन में एवं बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कर्मी अपने अपने सर पर तेल का टीना एवं पेट्रोल की बढ़ती कीमत को जनता के बीच समझाने के लिए तरह तरह से प्रदर्शन करेगी।

      साथ ही होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार को घर में नहीं मनाने के स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम में 27 मार्च को बढ़ती हुई महंगाई के चलते आपस में मिल बैठकर होली मिलन समारोह मनाएगी।

      इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमोद कुमार पाठक, जितेंद्र प्रसाद सिंह, अजीत कुमार ,युवा अध्यक्ष उदय कुशवाहा ,महिला अध्यक्ष संजू पांडे  प्रवक्ता मुन्ना पांडे कोषाध्यक्ष ताराचंद मेहता, जेड इस्लाम सेवा दल अध्यक्ष बच्चू  सिंह ,सुभाष कुमार, उषा देवी ,राजेश्वर प्रसाद ,हाफिज महताब आलम ,मोहम्मद जावेद ,महताब आलम गुड्डू ,हैदर अली अंसारी ,रंजीत कुमार पांडे ,बाल्मीकि प्रसाद ,रामनंदन दयाल ,,रणजीत सिंह नवीन कुमार गांधी ,बिंदेश्वर प्रसाद बुंदेला यादव ,राजीव कुमार गुड्डू ,रामनंदन दयाल ,रणजीत सिंह ,किरानी पासवान, सुविधा देवी के अलावे दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!