अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      कोरोना पोजेटिव महिला कांस्टेबल का इस्लामपुर कनेक्शन, शक दायरे में 38 लोग

      इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। बिहार के मधुबनी में पदास्थापित एक महिला पुलिस कांस्टेबल में कोरोना पोजेटिव की पुष्टि के बाद इस्लामपुर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। यहां अभी तक 38 लोगों का सैंपल लिया गया है।

      विश्वस्त सूत्रं के अनुसार इसलामपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ड्युटी कर चुकी महिला कांस्टेबल मधुबनी गयी थी। वहां उसके कोरोना पोजेटिव पाए जाते ही समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

      वहीं प्रशासन ने कोरोना पोजेटिव पीड़ित जिन परिवारो के साथ जिस वाहन से बाहर गयी गईं थी, उस वाहन के चालक समेत उसके परिजनों को भी क्वांरटाइन सेंटर में लाया गया है। चिकित्सकों की मानें तो अब तक कुल 38 संभावित लोगों का सैंपल लिया गया है।

      nalanda islampur corona 2 nalanda islampur corona 3

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!