अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      इस साल राजस्व वसूली में अव्वल रहा इसलामपुर नगर पंचायत

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। नगर पंचायत कार्यालय में वर्ष 21-22 के लिए 6 सैरातों की बंदोवस्ती खुला डाक के माध्यम से भा.प्र.से सहायक समार्हता सुमीत कुमार व नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार के नेतृतव में हुई।

      इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वाहन पड़ाव, पशु हाट, उर्दा बाजार, सूर्य मंदिर छठ मेला आदि सैरातो का बंदोवस्ती खुला डाक की माध्यम से किया गया है। इन सैरातों की डाक लेने के लिए तीन लोग शामिल हुए थे।

      जिसमें शामिल पंकज नयन ने सैरातों को लेने के लिए 1 करोड़ 1 हजार का बोली लगाया। जबकि गौरव नगर मुहल्ला के गुडू कुमार ने सर्वोच्च 1 करोड 25 हजार की बोली लगाकर डाक को अपने नाम कर लिया है।

      उन्होंने बताया कि वर्ष 19-20 में इन्ही सैरातो की डाक 9 महीना के लिए 45 लाख में हुआ था।

      इस साल राजस्व वसूली में अव्वल बना इसलामपुर नगर पंचायत 1इस मोके पर भा.प्र.से. के प्रशिक्षु अधिकारी सुमीत कुमार को नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता साहु आदि ने गुलदस्ता देकर समानित किया।

      इस दौरान उपाध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि जिला में सबसे ज्यादा राजस्व वसूली करने वाला इसलामपुर नगर पंचायत है। इस बंदोवस्ती के लेखा जोखा का कार्य वडावावु रवि सिंह ने किया।

      बंदोवस्ती धारक गुडू कुमार ने कहा कि खुला डाक में बोली लगाकर डाक लिया है और इस डाक के तमाम नियमों व शर्तों को पूरा करुंगा।

      इस मौके पर वार्ड पार्षद मो. इसराइल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहु, मनोज सिंह, श्रीनिवास शर्मा, प्रेम कुशवाहा, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!