जंगल राज बना जल्लाद राज, इस्लामपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेगी माले

0
557

पिछले 15 वर्ष में डबल इंजन की सरकार के द्वारा जनता के साथ धोखा ही दिया है। 15 वर्ष वनाम 15 वर्ष की तुलना की जाय तो जंगल राज के नाम पर जल्लाद राज के रूप में तब्दील कर दिया हैं

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। भाकपा माले की ओर से पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा स्तरिय कार्यकर्ताओं की बैठक किया गया। जिसका संचालन तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया।

nalanda male islampur 2इस दौरान पार्टी जिला सचिव कॉ. सुरेन्द्र राम ने कहा कि बिहार की जनता कोरोना महामारी से जहां कई लोगों ने रोजगार खो दिया और जानें गवां दी है। वही लोगों को भूख से जूझना पड़ा रहा है। और दूसरी तरफ हर साल आने वाली बाढ़ से लोग प्रभावित होते है।

ऐसे समय में सरकार को जनता की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न तरह के प्रयास करने चाहिए थे। लेकिन सरकार चाहती है कि जनता समस्या से जूझती रहे और कोरोना काल को अवसर में बदल कर लोगों को मौत के मुंह में धकेल कर सत्ता में चलें आएं।

हत्या, बलात्कार, लूट  आदि घटनाओं में वृद्धि हो गया है। गरीबों को जमीन से बेदखल किया गया है। भाकपा माले इस्लामपुर में इन्हीं सवालों को लेकर जनता के बीच जाएगी और जनता से डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करेंगी।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जनपक्षीय पार्टी होने के हैसियत से जनता के बुनियादी सवालों पर लड़ते हुए इस्लामपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को हर हाल में हराएगी। लाल झंडों का गढ़ माने जाने वाले इस्लामपुर में एक बार फिर लोगों का भरोसा माले की लाल झंडा पर बढ़ा है।

इस बैठक में जिला स्थाई समिति सदस्य प्रमोद यादव, महेन्द्र प्रसाद, शत्रुधन कुमार, रामाधीन प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, रणविजय कुमार, विन्देश्वरी प्रसाद, असर्फी दास, महेन्द्र अमरनाथ, रामजी चौधरी, सुधीर कुमार सिन्हा, शांति देवी, सुरेन्द्र दास, जयप्रकाश प्रसाद, मो. हासिम अख्तर आदि लोग उपस्थित थे।