अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      गल्ला व्यवसायी के साथ लूट, विरोध करने पर तोड़ा जबड़ा

      नालंदा दर्पण। चंडी थाना के थानेदार चंचल कुमार के क्षेत्र में अपराधियों और लूटेरों की चंचलता काफी बढ़ी हुई है।

      दो दिन पूर्व इसी चंचल कुमार के क्षेत्र भीमसेन विगहा के पास से लूटेरों ने एक ट्रक को लूट लिया था। जिसका पता लगाने में चंडी पुलिस निकम्मी साबित हो रही है।

      इधर गुरुवार देर रात चंडी के घनी आबादी लालगंज स्थित एक शिक्षण संस्थान के पास से बाइक सवार लूटेरों ने एक गल्ला व्यवसायी के साथ लूट पाट की घटना को अंजाम दिया।

      गल्ला व्यवसायी द्वारा लूट का विरोध करने पर लूटेरों ने गल्ला व्यवसायी का जबडा तोड़ कर बुरी तरह घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में छोड़ कर  लूटेरे फरार हो गए।loot crime chandi 1

      स्थानीय लालगंज निवासी रंजीत कुमार उर्फ पुटुस माधोपुर से रूपये का तकादा कर वापस चंडी लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ बाइक पर सवार 8-10 की संख्या में रहे युवकों ने माधोपुर स्थित एक निजी स्कूल के पास से उनका पीछा शुरू कर दिया।

      इस पीछे से अंजान रंजीत कुमार आराम से अपने स्कूटी से आ रहे थे। इसी बीच लालगंज बीएसएनएल कार्यालय से पहले लूटेरों ने उन्हें ओवरटेक कर हथियार के बल पर रोक लिया।

      रंजीत कुमार कुछ समझ पाते इसी बीच लूटेरे उनके जेब से सारी राशि लूट ली।उनके द्वारा विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा गया।

      लूटेरों ने उन्हें तौलिया से मुँह ढक कर उनके साथ मारपीट की। उन्हें सड़क पर रखें ईट पर पटक दिया। जिससे उनका जबडा टूट गया।  बाद में बेहोश हो जाने पर लूटेरे उन्हें छोड़ कर भाग निकले।

      घटना की सूचना मिलते ही उनके पुत्र आकाश कुमार घटना स्थल पर पहुँचे। उन्हें निजी क्लिनिक में इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। व्यवसायी पुत्र ने बताया कि घटना लूट से जुड़ी है। जैसा कि उनके पिता ने बताया है। उनके जेब में एक भी पैसे नहीं थे।

      इधर समाजसेवी धनंजय कुमार ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चंडी थाना क्षेत्र में लूट की घटनाएँ बढ़ती जा रही है। पुलिस का भय अपराधियों पर नहीं रहा है। यही वजह है कि अब छोटे -छोटे बच्चे भी लूट पाट की घटना को अंजाम दे रहे है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!