अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      नागरिक सहभागिता हस्ताक्षर अभियान में नगर निगम आयुक्त का दावा- ‘पूर्णरूपेण हो रही है शहर की साफ-सफाई’

      बिहारशरीफ( संजय कुमार)। बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में बिहार शरीफ नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान-2021 के तहत नागरिक सहभागिता कार्यक्रम के द्वारा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।

      इस कार्यक्रम के उद्घाटक महापौर बीणा कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा  कि हम सभी को गांधी जी का सपना को पूरा करते हुए साफ सफाई व्यवस्था पूणंरुपेण बहाल रखना है।

      कार्यक्रम को उपमहापौर शर्मीली प्रवीण ने कहा कि आम जनों को साफ सफाई में नगर निगम को आवश्यक सहयोग करना चाहिए।

      बिहार शरीफ नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम जनों से कहा कि बिहार शरीफ नगर निगम द्वारा शहर की साफ-सफाई पूर्णरूपेण की जा रही है। सफाई व्यवस्था को और सुदूढ़ करने के दृष्टिकोण से पांच नए टीपर वाहन का क्रय किया गया है।

      उन्होंने कहा कि कि प्रत्येक घरों में दो-दो ङस्टवीन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग रखने हेतु  कुल 73000  का क्रय किया जा रहा है। जो कि कुछ दिनों में निगम द्वारा सभी घरों में वितरित किया जाएगा, ताकि कचरा का पृथक्कीकरण की  सुचारू और बेहतर तरीके से  हो सके।

      उन्होंने कहा कि पहले नगर निगम क्षेत्र के बाईपास में कचरा गिराया जाता था, जिस व्यवस्था को बदलते हुए लैंडफिल साइट में पूरे शहर के कचरा को एकत्रित  कराया जा रहा है, जिसे पुनः कचरे को उपचारित कर निपटान किया जाएगा।

      नगर आयुक्त ने आम जनों से अपील किया कि नगर निगम को सफाई व्यवस्था में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

      उन्होंने बताया  कि नागरिकों द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत वोट फॉर योर सिटी ऐप के माध्यम से अपने बिहारशरीफ के लिए फीडबैक दे। साथ ही स्वच्छता ऐप के माध्यम से नगर निगम से सफाई साफ सफाई कराए तथा अपने बिहार शरीफ नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के रैंकिंग में अव्वल स्थान प्राप्त करने में अपना अमूल्य योगदान दें ।

      इस कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभीयान में लगभग 500 लोगों ने हस्ताक्षर किया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागृत करने के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम निगम के द्वारा मुख्य चौक चौराहों पर आयोजित किया जाता रहेगा।

      वहीं वार्ड पार्षद नारायण यादव ने  भी शहर के लोगों से अपील किया कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे हैं, स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा सहयोग देना चाहिए।

      इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रंजय कुमार वर्मा ,दिलीप कुमार, अमरनाथ कुमार, सुशील कुमार उर्फ मिट्ठू ,लालजीत पासवान, पार्षद प्रतिनिधि परमेश्वर महतो, राजेश कुमार गुप्ता ,जयेश कुमार सिन्हा, विनोद कुमार रजक उप नगर आयुक्त ,राजीव कुमार नगर प्रबंधक एवं नगर निगम के कर्मचारी विकास मित्र, एस.एच. जी. की महिला ,ठेला फुटपाथ भेंङंस एवं आम लोग उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!