एनएच-30ए प्रेमनबिगहा मोड़ के पास धर्मपुर गांव के मुन्ना की गोली मारकर हत्या

0
2606

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्य पथ संख्या 30A दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग के प्रेमन बिगहा मोड़ के पास शुक्रवार के दिन करीब 9 बजे बाइक सवार अपराधियों ने जमीनी विवाद को लेकर झंझरिया गाड़ी पर बैठे एक अधेड़ को गोली मार दिया। अपराधियों ने अधेड़ को तीन गोली मारी।

nagarnausa murder 3इधर बाइक सवार अपराधियों द्वारा अधेड़ को गोली मारने की सूचना मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष नीलकमल अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गोली लगने से जख़्मी अधेड़ को तत्काल इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा। जहां अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक अधेड़ की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिदेश्वर प्रसाद के पुत्र मुन्ना प्रसाद के रूप में किया गया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना प्रसाद शुक्रवार के सुबह धर्मपुर गांव से करकट लेना नगरनौसा आए थे। नगरनौसा से करकट लेकर झंझरिया से अपने घर धर्मपुर जा रहे थे कि जैसे हैं प्रेमन बिगहा मोड़ के पास पहुंचे।

वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने मुन्ना को तीन गोली मारी। एक गोली सर में आंख के ऊपर लगा। मुन्ना को गोली लगते ही झाझरिया चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।nagarnausa murder 2

इधर घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार,चंडी अंचल निरीक्षक जितेंद्र कुमार, चंडी थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार, कल्याण बिगहा ओपी थानाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, नूरसराय पुलिस, तेलमर पुलिस नगरनौसा पहुंची।

थानाध्यक्ष नीलकमल ने बताया कि घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी किया जा रहा है।

घटनास्थल पर से पुलिस ने 9 एमएम गोली का तीन खोखा भी बरामद किया। इधर नालंदा पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच किया।