नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

सगे भाई की पुत्री को यूं जलाकर मार डाला, नगरनौसा के शाहपुर गांव की वारदात

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। जमीन हड़पने की मंशा से एक भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर सगे भाई की पुत्री को जलाकर मार डालने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

यह जघन्य वारदात नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महाननपुर शाहपुर गांव में घटित हुई है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसी की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है।

बताया जाता है कि महाननपुर शाहपुर गांव के वृजमोहन सिंह के घर से नगरनौसा थाना पुलिस ने एक अधेड महिला की अधजली लाश वरामद की है।

परिजनों के अनुसार करीव 50वर्षीया मृतक विभा देवी दो दिन पहले ही अपने मायके शाहपुर आई थी। जिसका अपने चाचा के साथ पिछले कई वर्षों से संपति विवाद चला आ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वरामद शव रस्सी से बंधे थे। महिला को जला कर मार डालने के पहले उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया गए प्रतीत होते हैं।

समाचार प्रेषण तक नगरनौसा थाना पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker