29.2 C
Bihār Sharīf
Thursday, September 21, 2023
अन्य

    नशा विमुक्ति दिवस पर नालंदा पुलिस ने पौधारोपण कर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

    “पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आज पूरे सूबे समेत नालंदा में भी नशा विमुक्ति दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया गया….”

    nalanda police 6एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (दीपक विश्वकर्मा)। इसी कड़ी में नालंदा के सभी थानों में पुलिस अफसरों ने अपने कार्यालय परिसर में पौधा लगाकर न केवल नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए लोगों से अपील की।

    इसी कड़ी में राजगीर के अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने पौधा लगाकर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

    जबकि बिहार थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने अपने थाना परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगो को  संकल्प दिलाया।

    इसी प्रकार बेन थाना की थानेदार पिंकी प्रसाद ने भी अपने थाना परिसर में आम-अमरुद के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

    उधर, नालंदा में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मिशन हरियाली नूरसराय के द्वारा जन्म दिन , शादी की सालगिरह और स्कूलों में पौधे का लगातार वितरण किया जा रहा है।

    मिशन हरियाली नूरसराय के द्वारा विगत तीन वर्षो से लगातार यह कार्यकर्म चलाये जा रहे हैं। वह भी वैगर सरकारी सहयोग के।  

    इस मिशन में नालंदा के बुद्धिजीवियों और डाक्टरों के द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। अब तक इस मिशन के द्वारा तीन लाख से अधिक फलदार पौधे का वितरण किया जा चुका है।

    nalanda police 1
    बेन थाना परिसर में आम का पौधा लगाती थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद….

    nalanda police 3

     

    nalanda police 2 nalanda police 4

    khudagang
    खुदागंज थाना मे पेड लगाते थानाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह……..
    isla

    इसलामपुर थाना परिसर में पौधा लगाते थानेदार व सर्किल इंस्पेक्टर…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.