नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

किडनी की बीमारी से ग्रस्त नवनिर्वाचित मुखिया की मौत

थरथरी (नालंदा दर्पण)। थरथरी प्रखंड के जैतपुर पंचायत के मुखिया सुदामा मांझी का निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उन्होंने सैदवरही गांव स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे।

उनकी तबियत पिछले सप्ताह बुधवार को अचानक खराब हो गई थी औऱ लकवाग्रस्त हो गए थे। उन्हें बिहारशरीफ के एक सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुई।

उन्हें शनिवार को पटना ले जाया गया। पटना के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने किडनी खराब होने की जानकारी दी और कहा कि घर ले जाकर सेवा करिए। उन्हें रविवार को घर लाया गया था।

सुदामा मांझी अनुसूचित जाति आरक्षित सीट से दूसरी बार मुखिया चुने गए थे। थरथरी प्रखण्ड में दूसरे चरण में 29 सितम्बर को पंचायत चुनाव हुआ था। चुनाव परिणाम एक अक्टूबर को घोषित हुआ था।

सुदामा मांझी नि:सन्तान थे। शादी के कुछ ही दिन बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। वे दूसरी शादी करना पसंद नहीं किए।

मुखिया का सीट आरक्षित होने के बाद पूर्व मुखिया रंजीत यादव ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया और वे इस बार भी मुखिया चुने गए थे। वे एक मिलन सार एवं व्यवहारिक थे।

होम्योपैथिक दवा से अंग्रेजी शराब बना रहा धंधेबाज गिरफ्तार

इंकलाबी नौजवान सभा का 8वाँ राज्य सम्मेलन संपन्न, 87 सदस्यीय राज्य परिषद का गठन

पहाड़पुर आंगनबाड़ी केंद्र में अन्नप्राशन दिवस मनाया

खाना बनाने के दौरान आग लगने से महिला की मौत, बचाने में पति-सास भी झुलसे

नगरनौसा में चोरों का तांडव जारी, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति उड़ाए

 

Show More

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker