हिलसा (नालंदा दर्पण)। न्यूयॉर्क में लगी प्रदर्शनी में बिहार डेयरी के उत्पाद वहां के लोगों को खूब भाया है। इसके बाद वहां के बाजार में कंफेड द्वारा निर्मित सुधा उत्पाद को भेजने की तैयारी चल रहा है।
पहले चरण में पांच उत्पादों को न्यूयॉर्क निर्यात किया जायेगा, जिसमें नालंदा डेयरी के अलावे सीतामढ़ी और बरौनी डेयरी के उत्पाद को शामिल किया गया है। न्यूयॉर्क में घी, लस्सी, छाछ, सोनपापड़ी, गुलाब जामुन सहित पांच उत्पाद निर्यात करने की तैयारी है।
विदेश निर्यात के लिए नालंदा डेयरी द्वारा एक्सपोर्ट काउंसिल ऑफ इंडिया को आवेदन किया गया है। शर्त के अनुरूप उत्पाद के निर्माण की बारीकी जांच के लिए टीम बिहारशरीफ आने वाली है। इसके लिए कंफेड स्तर से निगरानी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधा डेयरी के उत्पाद अमेरिका भेजने के लिए पंजीकरण सह सदस्यता प्रमाण पत्र, जीएसटी निबंधन, आयात-निर्यात प्रमाण पत्र, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का लाइसेंस होना अति आवश्यक है। इन प्रमाण पत्रों के लिए नालंदा डेयरी दिन-रात जुटी हुई है। नालंदा डेयरी द्वारा टेट्रापैक लस्सी, छाछ और घी निर्यात करने की अनुमति मांगी गयी है।
बता दें कि बिहार डेयरी जो कंफेड के नियंत्रण में चलती है और सुधा ब्रांड के नाम से जानी जाती है, उसका राष्ट्रीय स्तर पर नौवां स्थान है। यानी कि टॉप टेन डेयरी में सुधा का भी स्थान है।
- पूरा नहीं हुआ गांव सचिवालय का सपना, सफेद हाथ बने पंचायत सरकार भवन
- Kharif Marketing Season 2023-24: सीएमआर जमा कराने के काम में तेजी लाएं
- CM Nitish Kumar’s dream agenda Mission Naukri: बिहार में 12 लाख पदों पर होगी बंपर बहाली
- बिहार का पहला राजकीय खेल अकादमी राजगीर में बनकर तैयार, सीएम करेंगे उद्घाटन
- Patna High Court’s big action: नालंदा DM पर 5 हजार का जुर्माना, JDU नेता पर लगाया था गलत CCA