अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      अफसरों ने राजगीर में नए रोपवे का किया यूँ तकनीकी निरीक्षण

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर में विश्व शांति स्तूप तक बनाये जा रहे नए रोपवे  का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। इसका निर्माण बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा राइट्स के माध्यम से लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें आठ-आठ सीट क्षमता के कुल 20 केबिन लगाए गए हैं।

      nalanda rajgir news 2आज पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार तथा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी प्रभाकर ने  रोपवे के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया।

      उन्होंने कहा कि नए रोपवे का मैकेनिकल ट्रायल प्रारंभ कर दिया गया है, जो लगातार जारी है। सभी पदाधिकारी नए रोपवे केबिन से ही ऊपर तक गए एवं वापस आये। लोअर टर्मिनल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

      उन्होंने बताया कि टर्मिनल के ऊपर जाने आने के रास्ते में रेलिंग लगाने सहित फिनिशिंग एवं सजावट का कार्य शेष रह गया है। ऊपरी टर्मिनल के निर्माण में अभी कई कार्य शेष है, जिसे तेजी से पूरा करने का निदेश निर्माण कराने वाली एजेंसी राइट्स को दिया गया।

      उन्होंने कहा कि बचे हुए कार्य को तेजी से कराया जाएगा। जब रोपवे कॉमर्शियल उपयोग के लिए तैयार हो जायेगा तब इसका विधिवत उद्घाटन कराकर आमलोगों के लिए शुरू किया जाएगा।

      निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी नेसामनी के, राइट्स के उप महाप्रबंधक, बीएसटीडीसी  के कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता भवन / विद्युत / पीएचईडी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!