अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      4 साल में ही यूं जर्जर हो गई पचरुखिया-अर्जुन सेरथुआ सराय लिंक पथ

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर-राजगीर मुख्य मार्ग पचरुखिया से अर्जुन सेरथुआ सराय गांव जाने वाली लिंक पथ को प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत वर्ष 2016 में करीब 2 करोड़ की लागत से पक्कीकरण करने साथ पुल का निर्माण करवाया गया था।

      islampur road cruption 1लेकिन वर्तमान हालत यह है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान बड़े पैमाने पर बरती गई अनियमितता के कारण महज 4 साल बाद ही सड़क की हालत दयनीय हो गयी है।

      यह सडक जगह-जगह उखड़ गई है। कई जगहों पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। आने जाने वालो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होती है।

      यही नहीं, इस मार्ग में नौआ डीह के पास जो पुल बनाया गया है। वहां पर सडक की जर्जर हालत से दुर्घटनाएं बढ़ गई है। फिर भी इस कार्य को करवाने में लगे कर्मी द्वारा कोई सुध नहीं लिया जा रहा है। जबकि इस सडक मार्ग से नालंदा के अलावे गया जिला के लोगों का आवागमन होता है। जिसमें अर्जुन सेरथुआ सराय,  सेरथुआ डीह, परमानंदपुर, तकियापर के साथ गया जिला के हरसिंगरा, महेसी, बलियारी आदि गांव शामिल है।

      अर्जुन सेरथुआ गांव के ग्रामीण मुन्ना कुमार, विपीन कुमार, अमीत चौरसिया, गौतम कुमार, नवीन कुमार, सिकंदर प्रसाद आदि लोगों ने राज्य सरकार से सड़क मरम्मत  करवाने का मांग की है।islampur road cruption 3

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!