चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना अंतर्गत बिहटा-सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर धर्मपुर गांव के पास बने पुल पर एक तीव्र गति के अज्ञात वाहन की चपेट से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत पर ही हो गई।
मृतक की पहचान पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के दनियावां बाजार निवासी कमलेश कुमार के 30 वर्षीय पुत्र सिंटू सिंह के रूप में किया रूप में किया गया है।
सिंटू सिंह अपनी बाइक से बिहार शरीफ की ओर जा रहा था कि उक्त स्थल पर पहुंचते ही एक तीव्र रफ्तार के अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
इस दुर्घटना की जानकारी आसपास के गांव में आग की तरह फैल गई। जिससे सैंकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच बिहटा सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।
उधर जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करने में जुटी है।
खबर लिखे जाने तक स्थिति यथावत बनी हुई है।