अन्य
    Wednesday, April 17, 2024
    अन्य

      कोरोना पॉजेटिव युवक के गांव के 3 किमी परिधि के लोग क्वारंटाइन, 60 टीम कर रही सबकी स्क्रीनिंग

      सिलाव के COVID पॉजिटिव पाए गए मामले में उनके सपंर्क में आये लोगों का सैंपल जांच हेतु भेजा जा रहा है।गांव के तीन किलोमीटर की परिधि में लोगों को होम क्वारंटाइन में रखते हुए 60 टीम के माध्यम से सब लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। कल तक सभी लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराई जाएगी।सम्पूर्ण क्षेत्र को सैनिटाईज भी किया जा रहा है

      नालंदा दर्पण।  नालंदा जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने आज सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के बाद उक्त निर्णय लिए।

      जिला पदाधिकारी ने रामनवमी, शबेबारात एवं अन्य त्योहारों के अवसर पर घरों से बाहर किसी भी तरह के सामूहिक अनुष्ठान/जुलूस/कार्यक्रम पर पूर्णतः रोक है। इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया गया। उलंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

      जिला पदाधिकारी ने विगत 4 दिनों में राज्य के बाहर से आने वाले लोगों को पंचायत/ प्रखंड स्तर पर क्वारंटाइन केंद्रों पर रखा गया है, उन लोगों को कड़ी निगरानी में अनिवार्य रूप से 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रखने के साथ आपदा प्रबंधन के मानक के अनुरूप भोजन कराने का निदेश दिया गया।

      बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन, विभिन्न जिला स्तरीय कोषांगों के प्रभारी तथा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी जुड़े थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!