Friday, January 23, 2026
अन्य

    बिहारशरीफ सहित राज्य के 18 नए शहरों में शुरू होंगे निजी एफएम स्टेशन

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निजी एफएम रेडियो चरण-3 नीति के तहत देश के 234 शहरों में नए एफएम स्टेशन खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत बिहार के 18 शहरों, जिनमें बिहारशरीफ भी शामिल है, 57 नए निजी एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना पर कुल 784.87 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    यह कदम बिहार के विकास और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। नए एफएम स्टेशनों की स्थापना से न केवल स्थानीय भाषाओं और बोलियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले को ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को मजबूती देने वाला बताया है। इन नए एफएम स्टेशनों की विशेषता यह होगी कि ये स्थानीय कंटेंट और मातृभाषा में प्रसारण करेंगे, जिससे श्रोताओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने में मदद मिलेगी।

    साथ ही सरकारी योजनाओं और पहलों की जानकारी भी आसानी से लोगों तक पहुंच सकेगी। हालांकि, वर्तमान नियमों के तहत निजी एफएम स्टेशनों को समाचार या समसामयिक मामलों के कार्यक्रम प्रसारित करने की अनुमति नहीं है। वे केवल आकाशवाणी के समाचार बुलेटिन और स्थानीय घटनाओं जैसे यातायात, परीक्षा अपडेट आदि की जानकारी ही साझा कर सकते हैं।

    इस संबंध में कई लोग मांग कर रहे हैं कि निजी एफएम स्टेशनों को भी समाचार और समसामयिक मामलों के प्रसारण की अनुमति दी जाए। बिहार के पर्यटन केंद्र राजगीर में भी एफएम रेडियो स्टेशन की मांग उठ रही है। इससे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

    बता दें कि यह पहल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में शुरू की गई थी, जब तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देश के कई शहरों में एक साथ निजी एफएम रेडियो स्टेशन खोलने की शुरुआत की थी। आज, यह विस्तार बिहार के विकास की कहानी का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है, जहां प्रौद्योगिकी और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

    Mukesh Bhartiyhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा