अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      राजगीरः कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन-लोग बेपरवाह

      यहाँ प्रशासन ने पिछले साल की तरह ही भगवान भरोसे छोड़ दिया है। अगर सख्ती नहीं की गयी तो जल्द ही राजगीर भी खतरनाक जोन में जा सकता है…

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में आज बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल में कुल 268 मरीजों की जांच हुई। उनमें 28 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

      कोरोना जांच प्रभारी के अनुसार पॉजिटिव पाये गये लोगों में रेलवे कॉलोनी के तीन, नालंदा विश्वविद्यालय के 3, अशोक नगर राजगीर का पांच5, रामहरि पिंड का 1, मुदफ्फरपुर का 1, रोपवे का 1, दांगी टोला राजगीर का 1, गांधी टोला राजगीर का 1, पटेल नगर राजगीर का 1, ठेरा का एक1, वलवापर का 1, दुहई-सुहई का 1, सीआरपीएफ सेंटर का 2 लोग शामिल हैं। इन सभी पॉजिटिव लोगों को होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी है।

      इससे पहले सोमवार को 21 पॉजिटिव व मंगलवार को 15 लोग पॉजिटिव पाये गये थे। इसके बाद भी शहर के आम लोगों के साथ दुकानदार इसे हलके में ले रहे हैं। प्रशासन व पुलिस भी अनदेखी कर रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!