पर्यटननालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर महोत्सव: सजाएं अपना घर और होटल, मिलेगा बड़ा पुरस्कार

इस पहल का उद्देश्य राजगीर में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदाय को महोत्सव के अवसर पर अपने होटल-घरों की सजावट और लाइटिंग के क्षेत्र में अपनी कला एवं रचनात्मकता दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करना है

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निदेशानुसार इस वर्ष आयोजित होने वाले राजगीर महोत्सव-2024 के अवसर पर जिले में स्थित विभिन्न होटलों और निजी भवनों में उत्कृष्ट लाइटिंग और सजावट करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार वितरण समारोह महोत्सव के दौरान होगा, जिससे आयोजकों और स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

जिला प्रशासन ने इस आयोजन के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है, जो विभिन्न मानकों के आधार पर चयनित होटलों और निजी भवनों का सर्वेक्षण करेगी। होटलों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले होटल को ₹10,000 और एक मोमेंटो, द्वितीय स्थान पर आने वाले होटल को ₹7,000 और मोमेंटो और तृतीय स्थान पर आने वाले होटल को ₹5,000 और मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।

इसी तरह निजी भवनों के चयनित प्रतिभागियों के लिए भी पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निजी भवन को ₹10,000 और मोमेंटो, द्वितीय स्थान पर आने वाले भवन को ₹7,000 और मोमेंटो, तृतीय स्थान पर आने वाले भवन को ₹5,000 और मोमेंटो दिए जाएंगे। इसके अलावा संतावना पुरस्कार के रूप में 7 प्रतिभागियों को ₹3,000 और मोमेंटो दिए जाएंगे।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार