अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      वेणु वन विस्तार के साथ 3 माह में तैयार हो जाएगा राजगीर का नया रोपवे : सीएम नीतीश कुमार

      नए रोपवे के निर्माण कार्य के निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोड़ा कटोरा का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान घोड़ा कटोरा पार्क, घोड़ा कटोरा झील का भी उन्होंने निरीक्षण किया....

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। राजगीर का नया रोपवे 25 अक्टूबर 2019 तक ही बनकर तैयार हो जाना था। लेकिन कुछ मॉडिफिकेशन कार्य के साथ साथ कोरोना के चलते भी इस में देरी हुई। इसे हर हालत में फरवरी से पहले तैयार कर लेना है। इसके निर्माण से  पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी सुविधा होगी।

      उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर भ्रमण के दौरान नए रोपवे के निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से कही।

      cm nitish in rajgir 2उन्होनें आगे कहा कि  वेणु वन के विस्तारीकरण की योजना बनाई गई थी। इसे जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। वेणु वन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह काफी सुंदर लगेगा। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा।

      उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जगह है। जहां 2600 पूर्व भगवान बुद्व आए थे। यहां वह जिस प्रकार भ्रमण करते थे। उस को आधार बनाकर जितना संभव हो सका है। उसका विस्तार किया गया है। वेणु वन में ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आकर आनंद उठा सकेंगे।

      उन्होंने कहा कि  जू सफारी का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसका निर्माण पूर्ण होने से पर्यटक इसका लाभ उठा सकेंगे।

      इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि रास्ते के बगल में मजबूत रेलिंग देने के निर्देश दिए। ताकि यात्री सुरक्षित आ जा सके। नए रोपवे के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया।

      उन्होंने रोपवे का भी निरीक्षण किया और उसके बेहतर रख रखाव को लेकर अधिकारियों को कई सुझाव दिए।

      उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जंगल के कचरे अथवा अवशेष को नहीं जलाएं। बल्कि इसे एक जगह किसी गड्ढे में रख दें। ताकि वह खाद के रूप में परिणित हो सके। अवशेष को जलाने से पर्यावरण को नुकसान होता है।

      इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने वेणु वन का भी निरीक्षण किया। वेणु वन में चल रहे निर्माण कार्य का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों को निर्माण कार्य एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वेनुवन के तालाब में मछली एवं वतख को दाना खिलाया। उन्होंने वेणु वन के विस्तारीकरण कार्य का भी  जायजा लिया।

      उन्होंने निरीक्षण के दौरान कई सुझाव भी दिए हैं। वेणु वन में निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात बड़ी संख्या में लोग आएंगे। यहां बच्चों के साथ साथ सभी लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। यहां दूसरे देशों के भी धर्मावलंबी पूजा के लिए आते हैं। उनकी भी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नई डिजाइन के साथ के तहत तालाब के आसपास निर्माण कार्य कराए गए हैं।

      भ्रमण के पश्चात मुख्यमंत्री राजकीय अतिथिशाला गए। जहां सांसद कौशलेंद्र  कुमार, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सरवन कुमार ,विधायक कौशल किशोर, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण  उर्फ प्रेम मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।

       भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव मनु भाई परमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा ,पटना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, नालंदा के जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ,नालंदा के आरक्षी अधीक्षक निलेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!