बिहार शरीफ-हिलसा के एसडीओ हटे, संजय-राधाकांत लेंगे पदभार

0
826

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में हुए बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल में हिलसा और बिहार शरीफ के एसडीओ भी बदल दिए गए हैं।  

पूर्णियां सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार सिंह को बिहारशरीफ एसडीओ बनाया गया है, कृषि विभाग में उप सचिव पद पर कार्यरत राधा कांत को हिलसा का एसडीओ पद सौंपा गया है।

उधर, बिहार शरीफ और हिलसा के निवर्तमान एसडीओ को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि बिहार सरकार के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारी भी बदले गए हैं।

उनके स्थान पर भारतीय प्रशासिनक सेवा के 2018 बैच के दस अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। कुल 49 अनुमंडलों में नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की तैनाती हुई है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने पदस्थापना और तबादले से संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी कर दी। एसडीओ के पद पर तैनात वैसे पदाधिकारी जिनका कहीं और तबादला नहीं किया गया, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान के निर्देश दिए गए हैं।BIHAR SDO TABADLA 2 2BIHAR SDO TABADLA 3 1BIHAR SDO TABADLA 1