Home नालंदा जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मनोनीत किए गए संजय सिन्हा

जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मनोनीत किए गए संजय सिन्हा

0
Sanjay-Sinha-nominated-as-President-of-District-Kisan-Congress

थरथरी (नालंदा दर्पण)। थरथरी प्रखंड के मेहतरमा निवासी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों में सक्रिय रहे समाजसेवी संजय कुमार सिन्हा को फिर से कांग्रेस में एक नई जिम्मेदारी दी गई है।

संजय कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  अजय सिंह के द्वारा नालंदा जिला किसान कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं सरमेरा के अरमेंद्र कुमार उर्फ ललन सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अपने मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वे हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। किसानों की हित के लिए वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने इस मनोनयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष का और  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  एवं संगठन प्रभारी सुरेंद्र सोलंकी  के प्रति आभार प्रकट किया है।

 इस मनोनयन पर पूर्व विधायक सतीश कुमार, युवा प्रदेश सचिव दीपक पटेल, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ के अजय  सिंह तथा उपेंद्र नारायण सिंह आदि लोगों ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version