अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      पानी भरे गड्ढे में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

      “फिलहाल अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर पुलिस मृतक के शव की पहचान करने में जुटी है…

      वेना (नालंदा दर्पण)। वेना थाना पुलिस ने पानी भरे गड्ढे से एक अज्ञात किशोर की लाश बरामद की है। अपराधियों ने गमछा से गला घोटकर किशोर की हत्या की है

      शव मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। किसी तरह का साक्ष्य भी नहीं मिला है।

      पुलिस अन्यत्र स्थान पर हत्या कर शव को गड्‌ढ़े में फेंकने का अंदेशा जता रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।

      ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग सुबह में पानी भरे पईन के समीप टहल रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर पानी में ऊपलाई लाश पर गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

      सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। मृतक की गर्दन में गमछा लिपटा था व गहरा काला निशान था। जिससे पुलिस गमछा से गला घोंट हत्या का अंदेशा जता रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!