अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      माधोपुर बाजार के आरा मशीन पर मिले इसलामपुर में काटे गए शीशम के हरे पेड़

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। सरकार एक तरफ जल जीवन हरियाली को सफल बनाने के लिए अभियान चला रखी है। वहीं दूसरी ओर इस अभियान को असफल बनाने में धंधेबाज भी जी-जान लगे हैं।

      islampur co newsयही वजह है कि धंधेबाजो द्वारा पेड़ की कटाई धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिससे जल जीवन हरियाली अभियान पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसी बीच स्य़ानीय प्रशासन ने छापेमारी कर काफी मात्रा लकड़ी वरामद किया है।

      इसलामपुर सीओ नलीन विनोद पुष्पराज ने बताया कि धंधेबाजों द्वारा आधा दर्जन शीसम के पेड़ काट लिया गए थे। इसको लेकर माधोपुर आरा मशीन पर छापेमारी किया गया। जहां से अवैध रुप काटे गए पेड़ की लकड़ी वरामद किया गया है।

      उन्होंने बताया कि इस सबंध में आग्रिम कारवाई किया जायेगा। छापेमारी में एसडीओ राधाकृष्ण, बीडीओ चंदन कुमार, थानाध्यझ शरद कुमार रंजन व पुलिस बल शामिल थे।

      इधर सूत्रों का कहना है कि धंधेबाजों द्वारा पेड़ों की अवैध रुप से कटाई जारी है। जिसके कारण जल जीवन हरियाली अभियान पर चंद्रग्रहण लगता जा रहा है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!