बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बीती रात गिरियक थाना की सहायक पावापुरी ओपी अंतर्गत धोसरावां गांव में अपराधियों ने एक व्यक्ति को घर से बुला कर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका ईलाज चिंताजनक हालत में पटना पारस अस्पताल चल रहा है।
इस वारदात की सूचना मिलते ही पावापुरी ओपी और गिरियक थाना पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और मामले की अनुसंधान में जुट गयी।
बताया जाता है कि घोसरावां गांव निवासी श्यामनंदन सिंह उर्फ गोरेलाल सिंह के 25 वर्षिय पुत्र छोटे सिंह को कुछ लोग घर से बुलाकर गांव के हीं पुस्तकालय भवन के समीप उस पर हमला कर दिया।
युवक द्वारा विरोध करने पर उस पर एक बाद एक ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी, जिसमें से 1 गोली उसके गर्दन के हिस्से में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार घटना से कुछ देर पहले छोटे सिंह और हमला करने वाले युवक साथ में ही शराब पी रहा था और नशे की हालत में पूर्व विवाद को लेकर आपस में नोकझोंक होने लगी, जिसके बाद अपराधी ने घर से बुलाकर छोटे सिंह को गोली मार दी।
स्थानीय लोगों की माने तो गोली लगने के बाद घायल युवक लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चला। वह खून से बुरी तरह लथपथ था एवं उसके शरीर से काफी खून बह गया था जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया। उसके बाद परिजन ईलाज के लिए उसे सीधे पटना लेकर गए।
हालांकि स्थानीय लोगों की मानें तो छोटे सिंह भी अपराधी प्रवृति के हैं। कुछ महीने पूर्व गांव के हीं रामचरित्र सिंह के पुत्र अजय सिंह के साथ विगत होली के समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है।
अजय सिंह आर्मी से सेवानिवृत्ति लेकर गांव में ही रह रहे थे एवं उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी रखता था। आरोप है कि उसने ही गोली चलाई है।