अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      श्री भागवत महाज्ञान यज्ञ-कथा वाचन के पूर्व यूं निकली 151 कलश की शोभायात्रा

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इसलामपुर बाजार के वुढानगर स्थित भगवान सूर्य मंदिर के पास लोगों के सहयोग से विश्व कल्याण श्री भागवत सप्ताह महाज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है।

      Sri Bhagwat Maha Yagna Yagya Katha recited before 151 kalash 1बनारस के आर्चाय रवि पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम 19 से 27 फरवरी तक चलेगा। वहीं, 26 तक संध्या में श्री भागवत कथा वाचन का आयोजन किया जा रहा है।

      उन्होंने बताया कि जिस जगह पर इस प्रकार का कार्यक्रम होता है। आस पास के लोगों के बीच सुख शांति की प्राप्ती होती है। रोग और वायुदोष समाप्त हो जाता है। वायुमंडल मे फैले प्रदुषण सही होने लगता है। धर्म से भटके लोग धर्म की मार्ग पर चलने का प्रयास करते है।

      इस कार्यक्रम के पहले सूर्य सरोवर में 151 कलश में जलभरी कर श्रदालुओं ने गाजे बाजे के साथ नगर का भ्रमण करते हुए कार्यकर्म स्थल पहुंचे और वहां पर कलश को रख दिया। इस दौरान पूरे इसलामपुर नगर में भक्तिमय वातावरण का महौल बना हुआ है।

      इस आयोजन को सफल बनाने में रामरतन भरद्वाज, गजानंद पांडेय, निरंजन बाबा, मुरारी पांडेय, चिंटू पांडेय, उमाकांत पांडेय, नंदकुमार पांडेय, शिव कुमार पांडेय आदि जुटे हुए हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!