नहीं रहे बापू हाई स्कूल चंडी के संस्थापक-हरदिल अजीज शिक्षक सुरेंद्र बाबू

0
488
surendra-babu-1

नालंदा दर्पण डेस्क। चंडी प्रखंड की ह्दयस्थली बापू हाई स्कूल के संस्थापक सदस्यों में अपनी उल्लेखनीय योगदान देने वाले सह्दय कर्तव्य निष्ठ और लोकप्रिय शिक्षक रहें सुरेंद्र प्रसाद नहीं रहे। गुरुवार को 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

उनके निधन का समाचार देते हुए उनके भतीजे शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में उन्होंने आखिरी सांस ली।अपने पीछे वे अपने दो पुत्र छोड़ गये।

surendra babu 2बिहारशरीफ के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डाँ अरूण कुमार उनके पुत्र हैं। स्व सुरेंद्र प्रसाद के बडे पुत्र ई. अनिल कुमार व्यावसाय से जुडे हुए है। इनका पैतृक घर नूरसराय के ककडिया है। लेकिन लंबे समय से  बिहारशरीफ ही रह रहे थे।

सुरेंद्र प्रसाद बापू हाईस्कूल के स्थापना काल से ही विज्ञान के शिक्षक थे। 1988 में वे इसी स्कूल से सेवानिवृत्त हुए। अपने छात्रों के बीच ही नहीं, चंडी के जनमानस के बीच भी वे काफी लोकप्रिय थे। उनकी ईमानदार छवि और सादगीपूर्ण व्यक्तिव के सभी कायल थे।

उनके निधन का समाचार मिलते ही चंडी में शोक की लहर फैल गई।उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलो एवं शिक्षाविदों ने शोक संवेदना प्रकट की। उनके पूर्ववर्ती छात्र उन्हे याद कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

उनके निधन पर पूर्व विधायक अनिल सिंह, डाँ केडीपी वर्मा, कांग्रेस नेता मो. कमाल अहमद, राजद नेता रियाज अहमद, डाँ धीरेन्द्र किशोर, हाईस्कूल के शिक्षक रवि कुमार, सुखदेव प्रसाद, पूर्व जिप अध्यक्ष योगेंद्र यादव, अर्जुन यादव सहित बापू हाईस्कूल के शिक्षकों ने शोक वयक्त करते हुए उनके वयक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।