अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      कुर्की जब्ती करने पहुँची झारखंड पुलिस की भनक पाते ही तिलेश्वर साहू हत्याकांड के एक आरोपी का चंडी थाना में सरेंडर

      नालंदा दर्पण डेस्क। झारखंड प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और आजसू नेता तिलेश्वर साहू चर्चित हत्याकांड में छह साल से फरार चल रहे एक अन्य अभियुक्त ने नालंदा के चंडी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है।

      nalanda bihar chandi barhi ajsu leader murder barhiगौरतलब रहे कि 8 मार्च, 2014 को जब झारखंड के बरही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आजसू के वरिष्ठ नेता तिलेश्वर साहू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

      जब वे महिला सम्मेलन‌ को संबोधित कर सभा से निकल रहे थे, तभी महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। इस  बीच लाल गंजी पहने एक युवक ने तिलेश्वर साहू पर गोली चला दी। उन्हें तीन गोलियां लगी।

      घायल साहू को रांची ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई थी। इस गोलीबारी में संगीता कुमारी नामक बच्ची भी घायल हो गई थी। घटनास्थल पर नीतीश कुमार नामक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया था। अन्य भागने में सफल रहे थे।

      कथित नक्सली संगठन पीएलएफआई ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। आजसू नेता चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

      आजसू नेता हत्याकांड में आरोपी रंजीत कुमार उर्फ पिंटू कुमार के घर की कुर्की जब्ती करने आए झारखंड पुलिस आरोपी के गांव थरथरी थानाक्षेत्र के बांसडीह पहुंची।

      झारखंड पुलिस के आने की भनक मिलते ही आरोपी रंजीत कुमार ने अपने आप को चंडी थाना क्षेत्र में सरेंडर कर दिया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!