नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड में स्थानीय विधायक मद से क्रियान्वित योजनाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं। प्रखंड में विधायक मद द्वारा क्रियान्वित योजनाओं में विधायक के चहेते योजनाओं में काफ़ी अनियमिता कर सरकारी राशि का बंदरबांट करते हैं। प्रखंड जदयू अध्यक्ष भी इस कार्य मे पीछे नही है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए के नगरनौसा प्रखंड रालोसपा अध्यक्ष लोकेश नाथ पांडेय ने बताया कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार अपने प्रसडीहा गांव के रास्ता को विधायक मद से कई बार ढ़लाई कर चुके हैं, लेकिन फ़िर भी ढ़लाई में दरार ही पड़ा रहता है।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष की मनमानी यहीं कम नहीं हो रहा है। सत्ता के नशे चूर व स्थानीय विधायक के संरक्षण में एमपी फंड से गांवो में लगाने वाला सोलर प्लेट को भी अपने खेत मे लगा लिए तो दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्दे नजर झूठे विकास का ताल ठोक रहे हैं।
ताकि इनके द्वारा किया गया विधायक मद की योजनाओं में भ्र्ष्टाचार को इनके आकाओं की मदद से दवा दिया जाय और इनको पाक साफ क्लीन चिट दे दिया जाय।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगरनौसा जदयू प्रखंड अध्यक्ष के झूठे क्रियाकलापों को देखते हुए लोक सूचना पदाधिकारी सह अवर सचिव बिहार विधानसभा पटना से 177 हरनौत विधानसभा अंतर्गत नगरनौसा प्रखंड में वित्तिय बर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19, 2019-20 में विधायक मद से क्रियान्वयन योजनाओं की सूची की मांग सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई है।