अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      फिरोजी वियर टूटने पर बोला अभियंता- बांध टूट गया तो आपका क्या जाता है’

      नालंदा दर्पण डेस्क। आज सुबह 8:30 बजे बेन प्रखंड में पिरोजी वियर बांध टूट जाने से लाखों की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे प्रभावित किसानों के बीच मातम छा गई है।

      nalanda cruption ben farmer 2इस आशय की जानकारी फेसबुक पर देते हुए नालंदा क्षेत्र के जाने-माने नेता एवं भाजपा के पूर्व प्रतायाशी कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने लिखा है कि  “मेरी अथक प्रयास काम नहीं आई और उल्टे नालंदा आपदा के कार्यपालक अभियंता हमे फोन करके अपने पद का धौंस जमाया की -“”बांध टूट गया, तब आपका क्या जाता है”।

      ज्ञात हो की इस बांध के टूट जाने से पानी का बहाव तेज हो गया और करीब 100 बिगहा में आंट के किसानों का लगी मूँगफली का फसलें डूब गई।

      वही सैदपुर गाँव में धान के खेतो में पानी घुस गया है। लेकिन जिले के अधिकारी को इसमें कोई क्षति नजर नही आती है।

      हैरानी तो तब होती है कि सम्बंधित विभाग के कनिय अभियंता और बेन की अंचलाधिकारी नुपूर नदी के दूसरे छोर से टूटे हुये वियर का निरिक्षण करके चली गई।

      अंचलाधिकारी को यदि भ्रष्टाचार जनित इस क्षति की वास्तविकता को देखना हो तो सैदपुर होकर पिरोजी जाती, तब पता चलता। लेकिन यहाँ तो एक किलोमीटर पैदल मिट्टी में चलना पड़ता।

      भला सीओ जैसे अदद सरकारी मुलाजिम मिट्टी की खाक क्यूं छाने। यहां तो सब काम फाईलों पर ही हो जाता है।nalanda cruption ben farmer 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!