अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      युवक ने मस्जिद की छत पर जाकर खुद गला काटी, मौत

      बिहार शरीफ (तालीब)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ अवस्थित बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ले में आज रविवार की अहले सुबह एक युवक ने मस्जिद में खुद गला काट कर आत्महत्या कर ली।

      इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मस्जिद में जमा हो गये। वहाँ लोगों ने बताया कि मोतीफुर रहमान अहले सुबह की नमाज पढने के बाद मस्जिद की छत पर गया और वहाँ एकांत पाकर खुद गला काट कर आत्महत्या कर ली।

      बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से एक चाकू बरामद किया है औऱ प्रथम दृष्टया खुदकुशी का ही मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस घटना के कारणों का गहराई से पता लगा रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!