Home अपराध टोटो चालक हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

टोटो चालक हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

Toto driver murder case Accused arrested, murder weapon recovered
Toto driver murder case Accused arrested, murder weapon recovered

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक टोटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गोविंदपुर पुल पर 20 जनवरी की शाम हुई इस दर्दनाक घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के अनुसार मृतक राजू कुमार (35) पकड़ीसराय गांव का निवासी था और टोटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। आरोपी अनिल कुमार ने अपनी जिद के कारण इस घटना को अंजाम दिया।

दरअसल 20 जनवरी की शाम करीब 4:20 बजे आरोपी अनिल कुमार ने राजू कुमार से जबरदस्ती अपने गांव ममुराबाद चलने को कहा। जब राजू ने टोटो में बैठाने से इन्कार किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर गोली चला दी। जिससे राजू की मौत हो गई।

उसके बाद नालंदा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी को उसी के गांव ममुराबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार के साथ-साथ दो देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कारण आरोपी की जबरदस्ती और गुस्सा था। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक कनेक्शनों की भी जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version