अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      पावापुरी में आज फिर हादसा, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने फसल बेचने मंडी जा रहे किसान को रौंदा, मौत

      नालंदा दर्पण (तालीब)। नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव के पास आज अहले सुबह एक अवैध बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदते हुए फरार हो गया। इस हादसे में किसान सुरेश महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

      nalanda darpan pawapuri hadsa 3इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहारशरीफ- नवादा एसएच 31 को जाम कर मुआवजा राशि की मांग कर रहे हैं।

      बताया जाता है कि चोरसुआ निवासी सुरेश महतो अपने खेत से मिर्चा तोड़कर मंडी जा रहे थे। इसी दौरान बालू लदे एक  ट्रैक्टर ने उसे रौंदते हुए फरार हो गया।

      वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर और के परिजनों को मुआवजा राशि के रूप में 20 हजार का चेक व तीन हजार नगद देकर सड़क जाम हटाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया।

      nalanda darpan pawapuri hadsa 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!