अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      तेज आँधी पानी से गिरे पेड़, उड़े गरीबों की झोपडियाँ, सडक जाम कर फूंका मुखिया-पति का पुतला

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के विष्णु बगीचा गांव में अचानक आयी तेज आंधी पानी से आसपास मे पेड गिर गए। वहीं कई गरीबों मकान के फुस उड गए। जिससे हजारो की संपति नुकसान हुआ। इस दौरान रविन्द्र यादव के पुत्र आयुष राज घायल हो गया।

      इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर खुदागंज-हुलासगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पंचायत मुखिया के विरोध में नारेबाजी की।

      ग्रामीणो का कहना था कि आंधी पानी से मकान गिरे। झोपड़ी उड़े और मुखिया व उसके पति ने ग्रामीणों सुध लेने तक नहीं पहुंचा।

      इस दौरान लोगो ने मुखिया पति का पुतला दहन किया। जिसकी सूचना पर मुखिया पति राजेश प्रसाद घटना स्थल पर पहुँचा और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर उचित मुआवजा दिलवाने के अस्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ और जाम हटी।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!