बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा थाना क्षेत्र के नानंद गांव के पास बीती रात एक अज्ञात ट्रक ने एक बालक समेत दो को कुचल दिया। जिससे बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।
बताया जाता है कि नालंदा थाना क्षेत्र के मलविगहा निवासी चंद्रशेखर केवट के पुत्र चंद्रदीप केवट और उसके चाचा रघुवीर कुमार नालन्दा से वापस अपने घर लौट रहा था। ट्रक ने उसे रौंदते हुए फरार हो गया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचने का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है।